कोविड-19 से ऐसे निपटें जो उदाहरण बने : पल्लवी जोशी

मुंबई, 22 मार्च – अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने देश से अपील की है कि वे दुनिया के सामने कोविड-19 से इस तरह निपटने की कोशिश करें, जो उदाहरण बने। पल्लवी ने कहा, “फिलहाल भारत पर पूरी दुनिया की नजर है। इनमें इटली और अमेरिका जैसे विश्व के प्रभावशाली देश शामिल हैं। इनमें चीन और ईरान भी हैं। वे सभी देख रहे हैं कि क्या भारत इतना सक्षम है कि वो अपने नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य को बचाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को संभाल पाता है या नहीं। क्या विस्फोट (संकट) की संभावना को देखते हुए, एक देश के तौर पर हम बहुत स्मार्ट, मजबूत, दयालु और जिम्मेदार हैं कि इस आम दुश्मन से लड़ सकें? यह दुश्मन पूरी दुनिया में डर फैला रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास एक मौका है कि हम दुनिया को दिखा सकें कि हम युवा, और एकजुट देश हैं और हम इससे लड़ सकते हैं। अपना योगदान दें। सामाजिक दूरी बनाए रखें।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493