नई दिल्ली-पैनासोनिक इंडिया ने सोमवार को अपने आइकॉन एसी सीरीज को भारत में लॉन्च किया। यह सीरीज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि खरीदार 27 से 29 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट कूलिंग डेज के दौरान सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं।
पैनासोनिक इंडिया के एयर कंडीशनर ग्रुप के बिजनेस हेड गौरव शाह ने कहा, “पैनासोनिक की अत्याधुनिक जापानी तकनीक वाले सर्वश्रेष्ठ एसी और फ्लिपकार्ट की देशभर में उल्लेखनीय पहुंच के साथ उपभोक्ता इस बेहतरीन कोंबिनेशन का लाभ उठा सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath