दिल्ली: ऑनलाइन व्यापारियों की पुलिस आयुक्त के साथ बैठक

नई दिल्ली- लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स प्रतिनिधियों के साथ सड़क पर पुलिस सहयोगी रवैया अपनाये इसके लिए दोनो पक्षों के बीच बुधवार शाम एक बैठक हुई। बैठक में खुद पुलिस आयुक्त और ई-कॉमर्स व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे। दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने आईएएनएस से मीटिंग की पुष्टि की। हालांकि बाद में इस मीटिंग की जानकारी पद्मजा जोशी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। मीटिंग देर शाम दिल्ली पुलिस के जय सिंह रोड स्थित नये पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गयी।

मीटिंग में मौजूद ई-कॉमर्स कंपनी प्रतिनिधियों का कहना था कि, उन्हें लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर काफी परेशानियां आ रही हैं। पुलिस कमिश्नर ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि, गुरुवार तक संबंधित तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों को मूवमेंट-पास जारी कर दिये जायेंगे। इसके बाद उन्हें दिल्ली की सड़कों पर किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों को पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि, अब दिल्ली की सीमाओं पर ही प्रवेश करने वालों को सेनेटाइज किया जायेगा। तभी उन्हें सीमा के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। पुलिस कमिश्नर का कहना था कि, इस सप्ताह के अंत तक होम-डिलीवरी प्रक्रिया सुलभ होने की उम्मीद है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493