भोपाल-देशभर में लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है. लोग घरों में रहकर दिन बिता रहे हैं. वहीं भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी लोगों से घरों में रहने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने सांसद निधि से एक करोड़ की राहत राशि कोरोना पीड़ितों के मदद के लिए देने की बात कही है. इसके साथ ही कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार के उठाए गए कदमों की WHO की तरफ से तारीफ करने पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुशी जताई है. उन्होंने प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना भी की.
dharmpath.com dharmpath