मुंबई, 30 मार्च – लॉकडाउन की वजह से कई सितारे जिम नहीं जा पा रहे हैं। इनमें से एक बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ भी हैं। हालांकि वे अपने घर पर ही फुटबॉल खेल कर खुद को एक्टिव रख रहे हैं। ‘बागी 3’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें ड्राइंग रूम में फुटबॉल खेलते हुए और शाम को छत पर कसरत करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सिर्फ ट्रैक पैंट पहन रखे हैं, जिससे की उनके प्रशंसकों को इस बात की जानकारी मिल रही है कि उनके एब्स अभी भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब हम बच्चे थे, मेरी मां ने हमें कभी घर में खेलने नहीं दिया, इस बार लगता है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath