इंदौर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 75 हुई

इंदौर, 2 अप्रैल – मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर व्यापारिक नगरी इंदौर में नजर आ रहा है। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है, वहीं राज्य में पीड़ितों की संख्या 98 है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से भेजे गए नमूनों में से बुधवार की रात को 12 मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब इंदौर मे मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

यहां एक महिला चिकित्सक जो मरीजों का उपचार कर रही थी, उसके भी संक्रमित होने की खबर आ रही है। इसके अलावा अन्य हिस्सों से नए मरीजों की कोई सूचना नहीं आई है।

इसके अलावा भोपाल में चार, जबलपुर में आठ, ग्वालियर व षिवपुरी में दो-दो और उज्जैन में छह मरीज है। इस तरह राज्य में अब कोरोना के पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।

यहां स्वास्थ्य विभाग और पुलिस व प्रशासनिक अमले केा भ्ीा चुनौती के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग का एक दल रानीपुरा क्षेत्र में बीमार महिला के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई थी, तभी कुछ लोगो ने पथराव कर हमला बोल दिया।

रानीपुरा क्षेत्र में चिकित्सा विभाग का दल टाट पटटी बाखल में कुछ महिलाओं को चेकअप के लिए ले अस्पताल पहुंची थी। इसी बात का रहवासियों ने विरोध किया और पुलिस के बैरिकेट्स को तोड़कर टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

पुलिस उप महानिरीक्षक हरी नारायण चारी मिश्रा का कहना है, जिन लोगों ने स्वास्थ्य दल पर हमला किया था, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

सूत्रों का कहना है कि, इंदौर में रानीपुरा, नयापुरा, दौलतगंज, हाथीपाला आदि वे स्थान है जहां बड़ी संख्या में लोगों केा क्वारेंटाइन में रखा गया है। उन्हीं में से नए मरीज सामने आए है। प्रषासन का अंदाजा है कि, आने वाले समय में भी यहां मरीजों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

राज्य में अब तक कोरोना पीड़ित छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन इंदौर, देा उज्जैन और एक खरगोन का निवासी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493