मप्र में कोरोना के 33 नए मामले

भोपाल, 12 अप्रैल – मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 33 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इस तरह मरीजों की संख्या 529 से बढ़कर 562 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 41 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 562 हो गई है। शनिवार को 529 मरीज थे। इंदौर में मरीजों कीं संख्या 281 से 311 हो गई है। वहीं भोपाल में 134, जबलपुर में नौ, ग्वालियर छह, उज्जैन में 15, मुरैना में 13, खरगोन में 14, बड़वानी में 14, विदिशा 13, होशंगाबाद 10, खंडवा छह, देवास तीन, शिवपुरी, श्योपुर व छिंदवाड़ा में दो-दो और बैतूल, धार, रायसेन, सागर, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम व अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में सिर्फ एक मौत हुई है और वह भोपाल में हुई। मौत का आंकड़ा 41 हो गया है। अब तक इंदौर में 30, उज्जैन में पांच, खरगोन व भापोल में दो-दो और देवास व छिंदवाड़ा में एक-एक मौत हुई है। राज्य में अब तक 41 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 30 हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493