शिवराज मंत्रिमंडल का गठन 26 तक टला

भोपाल– मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का गठन एक बार फिर टल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण यह विस्तार टल गया है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात में वह मंत्रिमंडल का गठन एक ही बार में करने के लिए अड़ गए हैं। जिसके कारण अंतिम समय में मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया।
भाजपा के विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय हाईकमान तथा संगठन के पदाधिकारियों के बीच एक दर्जन मंत्रियों को बनाने का फैसला कर लिया गया था। लेकिन कल शाम तक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा संगठन सहमत नहीं कर पाई। जिसके कारण मंत्रिमंडल का गठन टाल दिया गया है। उल्लेखनीय है सिंधिया का भोपाल आना तय हो गया था। एयरपोर्ट पर भी सारी तैयारियां कर ली गई थी।स्टेट गैरेज में नवनियुक्त मंत्रियों के लिए गाड़ियां भी तैयार हो गई थी। राजभवन को जो सूची भेजी जानी थी। सिंधिया के अड़ने के कारण सूची राजभवन नहीं भेजी गई।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर से पंचक शुरू हो गया है। 22 अप्रैल तक पंचक बना रहेगा। 23 अप्रैल को अमावस्या है।पंचक और अमावस्या में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाएगा। ज्योतिषियों की राय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। इसके लिए भाजपा हाईकमान निरंतर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बातचीत कर रहा है। भाजपा हाईकमान का मानना है अभी छोटा मंत्रिमंडल बनाया जाए। मई के बाद फिर एक बार मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। यदि इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया सहमत हो जाएंगे,तभी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493