मप्र में शराब की बोतलों के साथ फोटो वायरल होने पर 3 पटवारी निलंबित

रायसेन, 19 अप्रैल -मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शराब की बोतलों के साथ सेल्फी लेना तीन पटवारियों को महंगा पड़ गया है। सेाशल मीडिया पर वायरल हुई इन तस्वीरों को प्रशासन की छवि को धूमिल करने का कारण मानते हुए तीनों पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। बरेली क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी बृजेंद्र रावत ने बताया, “‘तीन पटवारी अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहता और दयाराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वे शराब की बोतलों के साथ नजर आ रहे है। इससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है,लिहाजा तीनों पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।”

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर पटवारियों की शराब की बोतलों के साथ वायरल हुई तस्वीरों की सत्यता पता लगाने के लिए तहसीलदार के जरिए जांच कराई गई। पुष्टि होने के बाद तीनों पटवारियो ंको निलंबित किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493