प्रधानमंत्री ने शाह अब्दुल्ला के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज के निधन पर संवेदना जताई।

मोदी ने एक बयान में कहा, “हमने एक महत्वपूर्ण शख्सियत को खो दिया है, जिनकी उनके देश पर अमिट छाप है। मैं उनके निधन पर संवेदना जताता हूं।”

उन्होंने कहा, “हम दुख की इस घड़ी में सऊदी अरब की जनता के साथ हैं, जिन्होंने शाह अब्दुल्ला के रूप में एक मार्गदर्शक को खोया है। कुछ दिन पहले मैंने क्राउन प्रिंस सलमान से बात की थी और शाह अब्दुल्ला की सेहत के बारे में पूछा था। शाह अब्दुल्ला के निधन की खबर दुखद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493