मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता मृणाल दत्त बॉलीवुड के युवा अभिनेता रणबीर कपूर के स्टाइल व बर्ताव के मुरीद हैं।
मृणाल इन दिनों धारावाहिक ‘प्राइवेट इंवेस्टिगेटर’ में अभिनय कर रहे हैं। वह रणबीर के साथ कुछ विज्ञापनों में काम कर चुके हैं और इसी दौरान रणबीर उनके लिए प्रेरणास्रोत बन गए।
मृणाल ने एक बयान में कहा, “मैं रणबीर कपूर, करीना कपूर, नरगिस फाकरी से लेकर अली जफर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ काम कर चुका हूं। लेकिन मुझे लगता है कि रणबीर ने मेरे दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी है।”
रणबीर के बारे में पूछे जाने पर मृणाल ने कहा, “मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। आर.के. जब सेट पर होते हैं, तो एक दोस्ताना माहौल बना लेते हैं और अपने आसपास मौजूद सभी लोगों को सहज महसूस कराते हैं..उन्होंने यकीनन मुझे बहुत प्रेरित किया है।”
dharmpath.com dharmpath