भोपाल- 29 अप्रैल-राज्य मंत्रालय, सतपुड़ा भवन, विंध्याचल- पर्यावास, नर्मदा भवन सहित सारे राज्य स्तरीय मुख्यालय 30 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस में रोजाना 30 फीसदी अधिकारी कर्मचारी आएंगे। उन्हें शारीरिक दूरी बनाए रखकर काम करना होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना के नियंत्रण के प्रयासों में निरंतर सफलता मिल रही है।पूरी सावधानी, फिसिकल डिस्टेंसिंग के साथ 30 अप्रैल से राज्य मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल और अन्य राज्यस्तरीय कार्यालय 30 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे।
dharmpath.com dharmpath