मप्र के 2 लाख रसोइयों के बैंक खातों में मानदेय जमा

भोपाल, 30 अप्रैल – मध्यप्रदेश में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत रसोइए का काम करने वाले दो लाख 10 हजार लोगों के बैंक खातों में दो हजार रुपये के मान से राशि अंतरित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मंत्रालय में सिंगल क्लिक के माध्यम से दो लाख 10 हजार रसोइयों के बैंक खातों में अप्रैल माह के मानदेय की राशि 42 करोड़ रुपये अंतरित की।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्याहन भोजन योजना के रसोइयों से कहा कि “कोरोना संकट के कारण बच्चों को पके हुए मध्यान्ह भोजन के स्थान पर पैसा एवं खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके कारण भोजन नहीं पकाना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार को आपका पूरा ध्यान है तथा आपको हर माह दो हजार रुपये मानदेय की राशि बैंक खातों में जमा की जा रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “रसोइए अपने गांव एवं क्षेत्र में लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक करें। वे उन्हें बताएं कि कोरोना को हराने के लिए सब लोग आपस में कम से कम दो गज की दूरी रखें। सभी लोग मास्क लगाएं। बार बार हाथ धोएं, स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं भी भीड़ न लगाएं। जो मजदूर बाहर से गांव में आए हैं, वे अपने घरों में 14 दिनों तक अन्य सदस्यों से अलग रहें। थोड़ी-सी सावधानी से कोरोना से बच सकते हैं।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493