पुलिस घर जाकर दर्ज करेगी एफ़आईआर

भोपाल-प्राइवेट मंडियों को खोलने की अनुमति देने के बाद कोरोना काल में मप्र सरकार ने एक और नवाचार किया है और वो ये कि सामान्य श्रेणी के अपराध में पुलिस अब घर पर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस नई व्यवस्था को लागू करने का एलान किया है। मंगलवार को गृहमंत्री ने पीएचक्यू में आला अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में ये फैसला लिया गया कि डॉयल 100 घर जाकर एफआईआर दर्ज करेगी, दरअसल कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गृहविभाग ने ये फैसला लिया है। गृहमंत्री का दावा है कि ऐसा करने वाला मप्र संभवत देश का पहला राज्य है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493