चीन में सिविल संहिता जारी रहेगी

बीजिंग- चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि के भावी पूर्णाधिवेशन में सिविल संहिता के मसौदे पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसमें 1260 धाराएं निर्धारित होंगी।

सिविल कानून विशेषज्ञों के मुताबिक, सिविल संहिता किसी व्यक्ति के जीवन में सभी व्यवहार का सामान्य नियम है। जिसमें यह निर्दिष्ट किया जाता है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं किया जा सकता है। चीनी सोशल अकादमी के कानून विभाग के शोधकर्ता सुन श्यैन जूंग ने कहा कि सिविल कानून का आम लोगों के रोजाना जीवन के साथ गहरा संबंध है। सभी संपत्ति संबंध और व्यक्तिगत संबंध को सिविल कानून के कानूनी संबंधों में शामिल कराया जाता है।

नये चीन की स्थापना के बाद चीन ने अलग अलग तौर पर विवाह कानून, अनुबंध कानून और संपत्ति कानून आदि स्थापित किए हैं जिससे सिविल संहिता की स्थापना के लिए नींव तैयार की गयी है। सिविल संहिता कोडिफिकेशन कमेटी के सदस्य वेई ने कहा कि एक नागरिक संहिता जो चीन की परिस्थितियों के अनुरूप है और जनता की इच्छाओं को दर्शाता है, की स्थापना करना देश की शासन प्रणाली और शासन क्षमताओं के आधुनिकीकरण को बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पता चला है कि चीनी सिविल संहिता की तैयारी में दस बार वेबसाइट के माध्यम से जनमत ग्रहण किया गया है। 4.2 लाख लोगों ने इस के प्रति कुल दस लाख से अधिक राय प्रस्तुत की हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493