सलमान ने सुधारी मेरी हिंदी : जैकलीन

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘किक’ फिल्म में काम कर चुकीं श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि उनके साथ काम करने के बाद उनकी हिंदी में सुधार आया है।

जैकलीन यहां गुरुवार को एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। जब उनसे पूछा गया कि ‘किक’ में सलमान के साथ काम करने के बाद आपको अपने करियर में क्या बड़ा बदलाव दिखा है? जवाब में उन्होंने कहा, “सलमान के साथ काम करने के बाद मेरी हिंदी बहुत सुधर गई है। हमने प्रचार के दौरान जो साक्षात्कार दिए, उन सभी में वह मुझे प्रेरित करते रहते। वह मुझे इंग्लिश में नहीं बोलने देंगे।”

जैकलीन ने कहा, “वह बहुत ही प्रेरणादायक हैं..मुझे लगा कि हिंदी फिल्मोद्योग में मेरा दोबारा लांच हुआ है..मैं इसके लिए उनकी बहुत एहसानमंद हूं।”

जैकलीन की अगली फिल्म ‘रॉय’ होगी, जो 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493