मप्र:भाजपा मुख्यालय में लाकडाऊन का उल्लंघन

भोपाल– कोरोना के रेड जोन भोपाल में वैसे तो आम आदमी को प्रशासन बाखूबी सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहा हो, लॉकडाउन के नियमों को उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ FIR
दर्ज की जा रही है। लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई और प्रशासन मौन होकर देखता रहा।

लॉकडाउन में किसी तरह के राजनीतिक आयोजन पर गृहमंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार ने पाबंदी लगा रखी तो दूसरी ओर भाजपा दफ्तर में रायसेन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खास बात ये है कार्यक्रम में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई बड़े नेता उपस्थिति थे। इन बड़े नेताओं की मौजदूगी में रायसेन जिले के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493