भोपाल-प्रदेश में कोरोना संकट के बीच संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह दिन काला दिवस के रूप में मनाएंगे.मांगे पूरी नहीं होने के चलते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पहले ही इस बात की घोषणा कर दी गई थी कि 5 जून को प्रदेश भर में सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया जाएगा, जिसमें करीब 19 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सम्मिलित होंगे.कर्मचारी संघ ने जानकारी देते हुए बताया है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर लोगों की प्राणों की रक्षा कर रहे हैं. इस विपदा की घड़ी में पूरी ईमानदारी और लगन से देश की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन इसके वाबजूद भी कर्मचारियों को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के लिए बनाई गई नीतियों का लाभ नहीं मिल रहा है. यही वजह है कि प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काले कपड़े, काला चश्मा और काले मास्क लगाकर काम करेंगे.
फाइल फोटो
dharmpath.com dharmpath