मप्र भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे को महिला ने सुनाई खरी -खरी

भोपाल-भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को उपचुनाव को लेकर चर्चा करने पर एक नाराज महिला ने अपना आपा खो दिया और भरी भीड़ में हंगामा करने लगी. महिला जोर से जोर चिल्ला रही थी कि यह समय कोरोना से बचाव का है. लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. ऐसे में हम लोग मर जाएंगे. महिला ने गुस्से में कहा कि आप को शर्म आना चाहिए.

वहीं घटनाक्रम को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि आज एक आम महिला भारत की नागरिक और सच्चे हिंदुस्तानी ने भाजपा के नेताओं को सिखा दिया कि अगर कोरोना की लड़ाई लड़ना है, तो कोरोना के खिलाफ लड़ो. कोविड-19 के खिलाफ लड़ना है, तो लड़ो, राजनीति न करो. जहां एक तरफ कोविड-19 के खिलाफ लोगों की सेवा, लोगों में जागृति के लिए लोग खड़े हुए हैं. शिविर चल रहे हैं, काम चल रहा है. वहां जाकर बीजेपी और एबीवीपी के नेता अपनी राजनीति कर रहे हैं. चुनाव और राजनीति पर चर्चा कर रहे हैं.

महिला चिल्ला चिल्लाकर कर रही थी कि कोरोना काल के इस संकट में भी जनता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. दरअसल मध्यप्रदेश के एक हजार मण्डल पर मास्क और सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम रखा था. इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के एक कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे पहुंचे थे. आयोजकों ने सुबह से भीड़ इकट्ठी कर ली थी. लेकिन भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष करीब 2 घंटे देरी से पहुंचे और वहां पहुंचकर पत्रकारों से उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा करने लगे. इस दौरान ना तो सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा जा रहा था और न ही घंटों से जुटाई गई भीड़ की चिंता की जा रही थी. ऐसे में एक परेशान महिला ने पत्रकारों के माइक अलग कर हंगामा शुरू कर दिया और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493