प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

भोपाल-बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश के मौसम को भी प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते प्रदेश में प्री मानसून बारिश की गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है. बुधवार को राजधानी के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के कुछ जिलों समेत रीवा, सागर,शहडोल, इंदौर, ग्वालियर में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई, बाकी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा, तो वहीं कुछ जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आने वाले 24 घंटों के दौरान इंदौर,उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493