चीन में कोविड-19 के 49 नए मामलों की पुष्टि हुई

बीजिंग, 15 जून -चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि उसे रविवार को चीनी मेनलैंड में 49 नए कोविड-19 मामलों की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 39 मामले घरेलू स्तर पर संक्रमण फैलने के हैं और 10 बाहर से आने वालों के हैं। सिन्हुआ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू स्तर पर प्रसारित मामलों में से 36 बीजिंग और तीन हेबेई प्रांत में दर्ज किए गए थे।

ठीक होने के बाद रविवार को एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आयोग के अनुसार, बीमारी से संबंधित कोई भी मौत नहीं हुई है।

रविवार तक मेनलैंड पर कुल मामले 83,181 तक पहुंच गए थे, जिसमें 177 मरीज वो थे जिनका अभी भी इलाज चल रहा था। इनमें से दो गंभीर हालत में थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493