भोपाल- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ राजेंद्र पांडे की नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस लगातार इस नियुक्ति को निरस्त करने की मांग उठा रही है. नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा भी सवाल उठाए गए हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जेपी धनोपिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर डॉक्टर धीरेंद्र पांडे की नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की है.
dharmpath.com dharmpath