शख्स ने जान पर खेलकर बड़े तालाब में डूब रहे बच्चे को बचाया

आइसक्रीम विक्रेता ने महिला की आवाज सुनकर बड़े तालाब में गिरे उसके बच्चे की जान बचाने के छलांग लगा दी. बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया. जिसके बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने शिवराज सरकार से मांग की है कि आइसक्रीम विक्रेता हरिओम को इस काम के लिए नगर निगम में नौकरी दी जाए.

भोपाल- एक मां बड़े तालाब के किनारे अपने बच्चों को घुमाने लाई थी, तभी 3 साल का बच्चा मां की गोद से उछलकर बड़े तालाब में गिर गया था. बच्चे को तालाब में गिरा देखकर महिला जोर-जोर से शोर मचाने लगी. पास में ही खड़े आइसक्रीम विक्रेता ने महिला की आवाज सुनकर बच्चे की जान बचाने के लिए बड़े तालाब में छलांग लगा दी और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया. यह घटना भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के बड़े तालाब की है.
युवक की बहादुरी को देखकर भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आइसक्रीम विक्रेता को 5000 का पुरुस्कार देकर स्वागत किया. विधायक आरिफ मसूद ने शिवराज सरकार से मांग की है कि आइसक्रीम विक्रता हरिओम को इस काम के लिए नगर निगम में नौकरी दी जाए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493