शिवराज मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ

भोपाल, 2 जुलाई – मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का आज दूसरा विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में आयोजित समारोह में प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 27 मंत्रियों को 11 बजे शपथ दिलाएंगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी।

राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को देर रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व महामंत्री सुहास भगत की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए संभावित मंत्रियों के नामों सहित अन्य नामों पर मंथन किया गया। उसके बाद नामों को अंतिम रूप दे दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि जिन 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें से 11 सदस्य वो हैं जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। वहीं 16 सदस्य भाजपा के हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को ज्यादा महत्व दिया जाने वाला है।

जिन नामों की चर्चा है उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, प्रेम सिंह पटेल, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, ओपी सकलेचा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, उषा ठाकुर, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, राम किशोर शमिल हैं।

वहीं सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एदल सिंह कंसाना, ओपीएस भदौरिया, हरदीप सिंह डांग, राज्यवर्धन सिंह, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेन्द्र यादव, सुरेश धाकड़ और बिसाहू लाल सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493