पेशावर हमले के शहीदों को सम्मानित करेगी पाकिस्तान सरकार

इस्लामबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार पेशावर के एक सैनिक स्कूल पर बीते साल 16 दिसंबर को हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सभी 145 छात्रों एवं स्कूल कर्मियों को प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान तमगा-ए-शुजात से सम्मानित करेगी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया। राष्ट्रपति हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आतंकवादियों के हमले में जान गंवाने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों और छात्रों को सम्मानित करने का फैसला किया गया।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में जान गंवाने वाले एक नागरिक को भी मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। इस हमले में घायल होने वालों को भी अन्य सम्मान से नवाजा जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय इस बारे में सूची तैयार करेगा और फिर इसे मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा।

तमगा-ए-शुजात दिसंबर 2009 में पेशावर प्रेस क्लब के प्रवेश द्वार पर आत्मघाती हमलावर को रोकने की कोशिश में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी को भी प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493