कांग्रेस ने मप्र में भ्रष्टाचार की सरकार चलाई : सिंधिया

भोपाल, 14 जुलाई – पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब देश और दुनिया में कोरोना फैल रहा था तब दोनों कांग्रेस नेता राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे थे। इतना ही नहीं पंद्रह माह के काल में भ्रष्टाचार की सरकार चली। सिंधिया मंगलवार को भोपाल पहुंचे और उन्होंने यहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इस मौके पर सिंधिया ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, राज्य की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है क्योंकि 15 माह में जो भ्रष्टाचार और व्यापार की सरकार चलाई। इनको चिंता हो रही है मंत्रियों के विभाग वितरण की, जब यह पंद्रह महीने सत्ता में थे तब बल्लभ भवन से भ्रष्टाचार की सरकार चल रही थी।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिंधिया ने कहा कि 90 दिन तो मैं चुप रहा क्योंकि पूरे विश्व और मध्य प्रदेश में कोरोना की महामारी का प्रकोप चल रहा था। इन 90 दिनों में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह क्या कर रहे थे, राजनीति की रोटी सेंक रहे थे। एक भी जनसेवा का काम नहीं हुआ। जो 15 माह में किया वही कोरोना के दौरान भी किया। आज उनको जवाब देने के लिए मैं मैदान में आ गया हूं।

सिंधिया से राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। साथ ही पूर्व मुख्यंमत्री उमा भारती से अपने परिवार के संबंधों का जिक्र किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493