भोपाल-गुना में दलित किसान दंपति के साथ हुई पुलिस की बर्बरता पर सियासत गरमा गई है. इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर घेर रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर हमला बोला है. कमलनाथ ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि ये शिवराज सरकार प्रदेश को कहां ले जा रही है. ये कैसा जंगल राज है. गुना में कैंट थाना क्षेत्र में एक दलित किसान दंपत्ति पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज.
dharmpath.com dharmpath