अंकारा, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला के निधन पर तुर्की ने शनिवार को राजकीय शोक की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रेस सेंटर की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, “शोक के तौर पर देशभर में और हमारे विदेशी कूटनीतिक केंद्रों पर भी शनिवार को दिनभर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।”
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एडरेगन ने शाह अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अपनी सोमालिया यात्रा टाल दी।
dharmpath.com dharmpath