नीमच के बैंक से 10 लाख उड़ाने वाले बच्चे को खोज रही पुलिस

नीमच, 16 जुलाई – मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बैंक से 10 लाख रुपये उड़ाने वाले मासूम बच्चे को पुलिस दो दिन बाद भी खोज नहीं पाई है। बच्चे और उससे जुड़े एक युवक की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 10 साल का एक बच्चा सहकारी बैंक की जावद शाखा से 10 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। उस बच्चे की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बच्चे ने महज 30 सेकेंड में यह रकम उठाकर बैंक से चंपत हो गया। बच्चा भुगतान काउंटर के कैशियर के अपने केबिन से निकलते ही सामने रखे नगदी के बंडल लेकर भाग गया। आशंका जताई जा रही है कि 20 साल के एक युवक ने बच्चे से नगदी की चोरी करवाई।

पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने गुरुवार को को बताया कि बैंक से रकम चुराने वाले बच्चे की तलाश जारी है, अब तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493