मप्र में कोरोना से संघ पदाधिकारी की मौत, शिवराज ने शोक जताया

भोपाल, 26 जुलाई – मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसकी गिरफ्त में तमाम लोग आ रहे हैं। जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी भी इसकी चपेट में आए हैं। उन्हीं में से एक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह योगी का निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योगी के निधन पर शोक जताया है।

बताया गया है कि संघ पदाधिकारी योगी का जबलपुर में इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ी तो भोपाल रेफर किया गया। भोपाल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने शोक जताते हुए कहा, संघ के प्रांत सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह योगी के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने कोविड-19 संकट के दौरान बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों और गरीबों की मदद की। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल दें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493