यूक्रेन संकट का राजनीतिक समाधान हो : यूरोपीय संघ

ब्रसेल्स, 24 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष पर विराम के लिए रूस और यूक्रेन से राजनीतिक समाधान निकालने की अपील की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, “संघर्ष के लिए उत्तरदायी लोगों को यह दिखाने की जरूरत है कि वे राजनीतिक समाधान की अपनी प्रतिबद्धता के लिए गंभीर हैं और बिना किसी देरी के भारी हथियारों को त्याग कर हिंसा रोकने और मिंस्क समझौते के तहत ‘लाइन ऑफ कॉन्टैक्ट’ का सम्मान करते हुए इस दिशा में भरसक प्रयास कर रहे हैं। “

ईयू के मुताबिक संघर्ष बढ़ने से अब तक कई नागरिकों और सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। स्थाई राजनीतिक समाधान के लिए पहला कदम संघर्ष विराम होना चाहिए।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के दोनेत्स्क में कैदियों की परेड की निंदा करते हुए कहा कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय मानवता कानून के अनुरूप नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493