भोपाल-मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, पूरे प्रदेश में रविवार को 874 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 27800 हो गई है. वहीं प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत भी हुई है, जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 811 हो गया है. 644 संक्रमित मरीज रविवार को ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. अब तक प्रदेश में 19132 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 7857 मरीज एक्टिव हैं.
dharmpath.com dharmpath