भोपाल-5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है. इसको लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है. मंदिर को लेकर जहां कभी बीजेपी एक ओर रहती थी, तो समूचा विपक्ष दूसरी तरफ, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं. विपक्षी पार्टियां एक दूसरे पर ही निशाना साध रही हैं. कमलनाथ ने ट्वीट किया था कि, ‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं, देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी’, उन्होंने कहा कि, ‘राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है’.
dharmpath.com dharmpath