सेंसेक्स 300 अंकऊपर, निफ्टी भी 80 अंक बढ़ा

मुंबई, 6 अगस्त – घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार कारोबार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी ने भी 80 अंकों से ज्यादा की बढ़त बनाई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे आने से पहले घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ था। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 161 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 37,824.41 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 39 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 11,140.65 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 283.47 अंकों की तेजी के साथ 37,946.80 पर खुला और 37,976.72 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,770.16 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 84.05 अंकों की तेजी के साथ 11,185.70 पर खुला और 11,186.05 तक उछला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,127.30 रहा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493