इस साल कई शैलियों की फिल्में कर रही हूं : प्रियंका

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस साल चार अलग अलग शैलियों की फिल्मों में दिखाई देंगी, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

पिछले साल प्रियंका की दो फिल्में ‘गुंडे’ और ‘मैरी कोम’ प्रदर्शित हुई थीं।

प्रियंका ने गुरुवार को फिल्मफेयर रेड कार्पेट इवेंट के दौरान बताया, “इस साल मैं अच्छी फिल्में कर रही हूं और बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। इस साल ‘दिल धड़ने दो’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गंगाजल2’ और ‘मैडमजी’ प्रदर्शित होगी।

प्रियंका ने बताया, “फिल्म ‘गंगाजल2’ में मैं एक महिला पुलिस अधिकारी बनी हूं और ‘मैडमजी’ में नृत्यांगना की भूमिका में हूं।”

आने वाले दिनों में प्रियंका की चारों फिल्में नामचीन निर्देशकों के साथ हैं। फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की निर्देशक जोया अख्तर हैं, तो ‘बाजीराव मस्तानी’ संजय लीला भंसाली की फिल्म है। फिल्म ‘मैडमजी’ मधुर भंडारकर बना रहे हैं और ‘गंगाजल2’ प्रकाश झा की है। प्रियंका ‘मैडमजी’ की निर्माता भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493