मप्र: छतरपुर में ट्रक-कार की टक्कर में 3 की मौत

छतरपुर, 18 अगस्त – मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कार और ट्रक में आमने-सामने से हुई टक्कर मे तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो घायल है। घायलो का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। पुालिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालुओं की कार गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे टक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है ।

बताया गया है कि कार में सवार परिवार चित्रकूट दर्शन करने गया था और वापस लौट रहा था, इसी दौरान सड़क पर मवेशी आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में कार की ट्रक से टक्कर हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493