सतना- जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले कांग्रेस नेता मोहम्मद अली अंसारी उर्फ सिकंदर को जेल भेज दिया गया है. आरोपी पर नाबालिग लड़की के साथ तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने समीर सिंह बनकर फेसबुक में उससे दोस्ती की और बाद में घुमाने के बहाने अपने फार्म हाउस ले गया. जहां आरोपी ने पहले नशीली दवा पिलाई और फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया.
dharmpath.com dharmpath