मप्र : कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन

भोपाल-राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का सोमवार को निधन हो गया. दांगी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके चलते उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. विधायक के निधन से कांग्रेस को उपचुनाव के पहले बड़ा झटका लगा है.ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493