नई दिल्ली – फेसबुक के जवाब से नाराज़ दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी को चेतावनी दी. साथ ही समिति के सामने पेश होने का एक और मौका दिया. समिति ने कहा कि अब पेश न होने पर कार्रवाई की जाएगी. प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत दिया यह मौका दिया गया है. फेसबुक के अधिकारियों को समन जारी करके दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहर्द समिति ने पेश होने के लिए कहा था. हालांकि, फेसबुक अधिकारी मंगलवार को पेश नहीं हुए.
dharmpath.com dharmpath