मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मास्क न पहनने के बयान पर मांगी माफ़ी ,कहा प्रधानमन्त्री जी की भावनाओं के अनुरूप नहीं था बयान

भोपाल- मास्क नहीं पहनता वाले बयान पर हंगामा हुआ तो एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार सुबह सफाई दी। उन्होंने कहा कि कभी कभी हमारी वाणी से कुछ वाक्य ऐसे निकल जाते हैं जो हमारी दिल की भावनाओं के एकदम विपरीत होते हैं। कल भी मास्क के संबंध में जो शब्द निकले वो पूर्णत: गलत थे। मुझे स्वयं को पीड़ा हुई अपने शब्दों से। मैं खेद व्यक्त करता हूं। गलती मानता हूं। और प्रार्थना करता हूं सभी समाज के लोगों से कि वे मास्क पहने और कोविड के सभी नियमों का पालन करें।

उन्होंने कहा मास्क न पहनने के सम्बन्ध में नेरे शब्द प्रधानमन्त्री जी की भावना के अनुसार नहीं थे ,अतः मैं खेद प्रगट करता हूँ.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493