मिस होंडुरास ने घटाया 18 किलोग्राम वजन

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मिस होंडुरास गैब्रिएला ओरडोनेज ने 63वें वार्षिक मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए 40 पौंड (18 किलोग्राम) वजन घटाया है।

इसके लिए गैब्रिएला को कार्बोहाइड्रेट रहित भोजन पर निर्भर रहना पड़ा।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, गैब्रिएला ने बताया, “मैंने जरूरत से ज्यादा पौंड घटा लिए और तनाव और लगातार यात्रा करने के कारण और भी ज्यादा दुबली हो गई हूं।”

उन्होंने कहा, “जिस पल आप अपनी जीवनशैली बदलने का निश्चय करते हैं, वह फैसला आपकी जिंदगी के लिए होता है। यह तेजी से वजन घटाने के लिए जल्दबाजी करने का नहीं है। मैंने सिर्फ अपना वजन नहीं घटाया, बल्कि उसके लिए दिमागी रूप से खुद को तैयार भी किया।”

ग्रैबिएला ने अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करने और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के साथ साथ खूब सारा पानी पीने और प्रतिदिन व्यायाम के नियम का कड़ाई से पालन किया।

उन्होंने बताया, “मैं कितना थकी हूं, इससे फर्क नहीं पड़ता था, मैं हर रोज नियम से जिम जाती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493