गुजरात: स्वतंत्र मीडिया फोटोग्राफरों को भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की कवरेज से रोका गया

अहमदाबाद: गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे तीसरे और होने वाले चौथे टेस्ट मैच की कवरेज के लिए एसोसिएट प्रेस (एपी) और अन्य मीडिया संगठनों को स्वतंत्र फोटोग्राफर भेजने से रोक दिया गया है.

इस वजह से एपी ने किसी भी प्रारूप में इस दौरे की कवरेज नहीं करने का फैसला किया है.

आयोजकों ने मैच में 55,000 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है जो स्टेडियम की कुल क्षमता का आधा है. इसके बावजूद स्वतंत्र मीडिया के एक या दो फोटोग्राफरों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी और कहा कि आयोजकों द्वारा दी जा रही तस्वीरों का इस्तेमाल करें.

कोरोना महामारी के बीच ‘न्यूज मीडिया कोलिजन’ और समाचार एजेंसियां लीग और खेल आयोजकों से करार करती आई हैं कि स्वतंत्र कवरेज का बंदोबस्त किया जाये.

अहमदाबाद में आयोजकों ने चिकित्सा अधिकारियों की सलाह का हवाला देकर फोटोग्राफरों को प्रवेश नहीं दिया है.

एनएमसी ने एक बयान में कहा, ‘आयोजकों ने यह गलती की है. स्वतंत्र फोटोग्राफी क्रिकेट की प्रोफाइल के लिये काफी जरूरी है. इससे प्रायोजकों को भी प्रोत्साहन मिलता है जिससे बीसीसीआई के साझेदार वंचित रह जायेंगे.’

बता दें कि गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम पहले देश पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम रखा जाना था. हालांकि, आखिरी समय पर नाम बदले जाने की घोषणा की गई और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को ही उसका उद्घाटन किया.

एक लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में बुधवार से दिन रात का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और चार मार्च से चौथा टेस्ट खेला जाना है.

वहीं, स्टेडियम का नाम देश के मौजूदा प्रधानमंत्री के नाम किए जाने पर विपक्षी पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493