Damoh By Election: भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी आज भरेंगे नामांकन

दमोह- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनका नामांकन दाखिल कराएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 12 बजे दमोह पहुंचेंगे। नामांकन दाखिल करवाने के बाद वे स्थानीय तहसील ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे, इस कार्यक्रम के बाद वह स्वतंत्रता सेनानी खेमचंद बजाज के निधन पर उनके स्वजनों से भेंट करने जाएंगे और फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल गौतम के घर पर जाकर मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा सेक्टर प्रभारियों के साथ एक निजी होटल में बैठक करेंगे। दमोह उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस ने यहां से अजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि यहां पहले राहुल सिंह लोधी ही कांग्रेस से विधायक थे, इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। दमोह में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने राहुल सिंह को ही अपना उम्मीदवार बनाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493