विदिशा-भोपाल से 57 किलोमीटर दूर विदिशा जिले में ऐसा ही एक वाकया सामने आया, जिसमें कोरोना मरीज के शव को लेकर लापरवाही का एक वीडियो सामने आया.वीडियो में दिख रहा है कि कोविड मरीज के शव को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल से बाहर लाया जा रहा है. लेकिन जैसे ही वाहन गेट से आगे की ओर मुड़ा, वैसे ही लाश वाहन से बाहर सड़क पर वाहन का चालक भी कथित तौर पर इससे घबरा गया और एंबुलेंस की विंड शील्ड भी चटक गई. तभी कई लोग दौड़ते हुए वहां पर आए, लेकिन पीपीई किट पहने लोग एंबुलेंस के अंदर ही देखते रहे. आरोप लग रहा है कि अस्पताल के लोग परिजनों को बिना बताए कोरोना मरीज का शव ले जा रहे थे.
मध्य प्रदेश में भी एक्टिव केस 4.59 लाख तक हो गया है, कई जिलों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. इस कारण कई मरीजों की मौत भी हो गई है. मध्य प्रदेश को रोजाना 400 टन ऑक्सीजन (oxygen shortage) की जरूरत है और इस महीने के अंत तक राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीज एक लाख तक और बढ़ सकते हैं. ऐसे में रोजाना मेडिकल ऑक्सीजन की दरकार 500 टन तक पहुंच सकती है.
dharmpath.com dharmpath