लखनऊ में ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट में धमाका, तीन मरे, पांच घायल

यूपी में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया है। लखनऊ के चिनहट में केटी प्लांट पर रिफलिंग के दौरान सिलिंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

ऑक्सीजन की किल्लत के कारण ही प्लांट पर मरीजों, तीमारदारों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। ऑक्सीजन प्लांट पर भी चौबीसों घंटे गैस रिफिलिंग को लेकर दबाव बना हुआ है। इसी बीच चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हादसा हो गया। ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे प्लांट में काम कर रहे तमाम कर्मचारी मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी हतप्रभ रह गए। धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिनहट, लखनऊ में एक ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493