शोपियां में तीन आतंकी ढेर, एक ने हथियार डाले

शोपियां में कांजीगाम के इमाम साहिब इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में अल-बदर के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। खुद को सेना के हवाले करनेवाले आतंकी की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। ये सभी हाल ही में अल-बदर में शामिल हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब इलाके में तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तड़के एक बजे के करीब इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। अभियान में सेना की 44 आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू के एसओजी के जवान शामिल थे। इमाम साहिब पहुंचने के बाद सुरक्षाबलों ने जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसके नजदीक जाना शुरू कर दिया। आतंकवादियों ने जैसे ही सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि शोपियां में जहां मुठभेड़ हो रही है, वहां अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकी घेरे में आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि वो हथियार डालकर समर्पण कर दें।

इस दौरान हाल ही में संगठन में शामिल हुए चौथे आतंकी ने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की। सुरक्षाबलों ने उसे हथियार छोड़ घर से बाहर निकलने के लिए कहा। वह अपने हथियार मुठभेड़स्थल पर छोड़ बाहर आ गया और अपने आपको सेना के हवाले कर दिया। आतंकी की पहचान तौसीफ अहमद के रूप में हुई है। वह काजापोरा रेबन का रहनेवाला है। सेना ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493