उप्र: इटावा के सफारी पार्क में 2 शेरनियां हुई कोरोना पॉजिटिव, तुरंत किया आइसोलेट
May 8, 2021
30 Views
हैदराबाद में 8 एशियाई शेरों के कोविड पॉजिटिव (Lionesses Covid Positive in Uttar Pradesh) होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के इटावा के सफारी पार्क (Etawah Safari Park) में 2 शेरनियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पार्क के निदेशक का कहना है कि उन्हें आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क में 2 शेरनियां कोरोना पॉजिटिव (Lionesses Covid Positive in Uttar Pradesh in hindi) हुई हैं। सफारी पार्क के निदेशक का कहना है कि दोनों शेरनियों के कोविड पॉजिटिव मिलते ही उन्हें तुरंत आइसोलेट कर दिया गया। जो शेरनियां कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं उनमें से एक की उम्र 3 साल 8 महीने है और दूसरी की उम्र करीब 9 साल है। दोनों को अलग रख दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।