यमन के राष्ट्रपति इस्तीफा वापस लेंगे

सना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के राष्ट्रपति अब्द-राब्बु मंसूर हादी ने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से कहा कि हादी ने इस्तीफा वापस लेने का फैसला संयुक्त राष्ट्र के दूत जमल बिन ओमर के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के कारण लिया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि हादी के फैसले के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति को इस्तीफा वापस लेने के लिए समझाने के लिए गृह तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रयास जारी हैं।

शिया हौती समूह के साथ गतिरोध के मद्देनजर हादी ने गुरुवार को अपना इस्तीफा संसद को सौंप दिया था। इसी दिन यमन के प्रधानमंत्री खालिद बहाह तथा उनके कैबिनेट ने भी राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि यमन की संसद ने उस आपात सत्र को रद्द कर दिया है, जिसमें राष्ट्रपति के इस्तीफे पर मतदान होने की संभावना थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493