इंदौर जिले के गांव कुड़ाना में 60 कोरोना संक्रमित, 15 की मौत

इंदौर – इंदौर से 35 किलोमीटर दूर कुड़ाना गांव के होली चौक पर पसरा सन्नाटा इस बात का गवाह है कि गांव में कुछ ठीक नहीं है। मंत्री हो या कोई विधायक महफिल होली चौक पर ही जमती थी। लेकिन कोरोना ने सब बदल डाला। 40 हजार की जनसंख्या वाले छोटे से गांव में 60 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 15 की मौत भी हो गई है। इसके बावजूद सरकार और उनके नुमाइंदे उतने चिंतित नहीं दिखते जितना उन्हें होना चाहिए। जांच, उपचार और आइसोलेशन के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। लोग घरों में आक्सीजन सिलिंडर लगा खुद ही उपचार कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493