पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 मई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त की राशि जारी करेंगे. पीएम मोदी 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपए जारी करेंगे. इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे.

इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है. जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पीएम-किसानसम्मान निधि की राशि जारी करेंगे और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे.

बयान में कहा है कि इस दौरान 9.5 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 19,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी. अब तक इस योजना के तहत, 1.15 लाख करोड़ रुपये किसान परिवारों के खातों में हस्तांरित किए जा चुके हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. इस अवसर पर अपने किसान भाई-बहनों के साथ संवाद भी करूंगा.

बता दें कि इस योजना के तहत जोत वाले किसान परिवारों की आय में 6,000 रुपए की सालाना सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत हर चार महीने पर 2,000-2,000 रुपए की तीन किस्तें प्रदान की जाती हैं. यह धनराशि डीबीटी माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कराई जाती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493